Welcome Students On Excellent Results-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्कृष्ट परिणाम पर छात्र-छात्राओं का स्वागत

khaskhabar.com: शनिवार, 27 मई 2017 11:23 PM (IST)
उत्कृष्ट परिणाम पर छात्र-छात्राओं का स्वागत
बूंदी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में गुरुकुल विद्या भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र शारिब सोहेल गौरी ने 92.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम व जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा राकेश कुमार राठौड़ ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और लोकेश प्रजापत ने 88.6 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में कुल 205 छात्र प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए। इस अवसर पर विद्यालय में उत्सव का वातावरण था। छात्रों ने आतिशबाजी की व सफलता की खुशी मनाई। विद्यालय के निदेशक हरिओम गौतम ने छात्रों का माला पहनाकर स्वागत किया। यह जानकारी ओम प्रकाश दाधीच ने दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement