weather has Cold, crops will get nectar by Mavath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौसम हो गया सर्द, एकाध दिन में मावठ, फसलों को मिलेगा अमृत

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 दिसम्बर 2017 1:59 PM (IST)
मौसम हो गया सर्द, एकाध दिन में मावठ, फसलों को मिलेगा अमृत
जयपुर। पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में मौसम सर्द बन गया है। धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट आई है। राजधानी जयपुर में दो दिन से बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में कमी आई है। मंगलवार को भी सुबह बादल छाए रहे। तड़के कुछ क्षेत्रों में बारिश के छींटे गिरे। दोपहर बाद भी हल्की फुहारें आईं। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश में अगले एकाध दिनों में मावठ के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन में मावठ हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मावठ से रबी की फसलों को अमृत मिलेगा। मावठ से गेहूं, सरसों, चना व लहसुन के पौधों की बढ़वार में इजाफा होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement