weahter change in up-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उप्र में घनी बदली छाई

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जुलाई 2017 12:11 PM (IST)
उप्र में घनी बदली छाई
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने दिन में धूप निकलने की संभावना जताई है, जिससे उमस में बढ़ सकती। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे, लेकिन कभी-कभी धूप निकल सकती है। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। आद्र्रता का स्तर बढ़ने से उमस बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement