Advertisement
हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की - स्मिथ

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अपने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा, "हम जानते थे कि रॉयल्स पूरी ताकत झोक देंगे। विकेट बल्लेबाजी के अनुरूप थी और जिस तरह उन्होंने शुरुआत की हमें लगा वे 200 पार कर लेंगे। रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हमारे गेंदबाजों ने अपना संयम नहीं खोया और उन्हें रोकने में कामयाब रहे।"
मेजबान टीम के बड़े स्कोर के बावजूद ऋषभ पंत ने 36 गेंदों पर 78 रनों की नाबाद पारी खेलकर दिल्ली को जीत दिला दी। शिखर धवन ने भी 54 रन बनाए।
स्मिथ ने कहा, "उन्होंने पावरप्ले में हमारे गेंदबाजों को मारा और शिखर ने बेहतरीन पारी खेली। पंत युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने भी बेहतरीन काम किया।"
इस जीत के बाद दिल्ली की टीम 14 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है जबकि राजस्थान लगभग प्लेऑफ की दौर से बाहर हो गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


