We are Congress soldiers, not Amarinder says navjot kaur sidhu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवजोत के बाद अब उनकी पत्नी बोलीं- हम राहुल के सिपाही, कैप्टन के नहीं

khaskhabar.com: रविवार, 02 दिसम्बर 2018 6:53 PM (IST)
नवजोत के बाद अब उनकी पत्नी बोलीं- हम राहुल के सिपाही, कैप्टन के नहीं
चंडीगढ़। पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक के बाद एक नए विवाद में फंसते जा रहे हैं। उनके पाकिस्तान जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में अपने पाकिस्तान दौरे को लेकर सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि मेरे कप्तान राहुल गांधी हैं और उन्होंने ही मुझे हर जगह भेजा था। राहुल गांधी कैप्टन (अमरिंदर सिंह) के भी कैप्टन हैं। अब उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी कहा है कि हम कांग्रेस के सिपाही हैं, सीएम साहब (कैप्टन अमरिंदर) के नहीं। कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के एक वीडियो ने विवाद बढ़ा दिया है। वीडियो में सिद्धू की पत्नी कहती दिखीं कि सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिंदर के नहीं, राहुल के सिपाही हैं। अपने पति सिद्धू के सुर में सुर मिलाते हुए नवजौत कौर सिद्धू ने यह भी कहा कि उनके पति कांग्रेस की नई पीढ़ी के नेताओं से वास्ता रखते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी का कहा मानते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement