Wayne took off from Gurugram digital, you will now city Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम से रवाना हुई डिजिटल वेन, अब आयेगी आप के शहर

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 6:06 PM (IST)
गुरुग्राम से रवाना हुई डिजिटल वेन, अब आयेगी आप के शहर
इस वैन के माध्यम से ग्रामीणों को समझाया जाएगा कि वे किस प्रकार से अपने घर के निकट कॉमन सर्विस सैंटर का प्रयोग करके सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही उपायुक्त ने वैन के साथ चल रही टीम से कहा कि वे ग्रामीणों को यह भी समझाए कि एक हज़ार तथा 500 रूपये के नोट अमान्य किए जाने की सूरत में वे क्रेडिट कार्ड, रूपे कार्ड आदि बनवाकर खरीददारी उन कार्डों से करें ताकि पैसे का आदान-प्रदान कम हो। ज्यादा से ज्यादा सामान की खरीद कैशलेस तरीके से करें। इससे उन्हें भी फायदा होगा। डिजीटल इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घर-द्वार के पास ही कम्प्यूटर से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। लोगों को रोजमर्रा के छोटे मोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े बल्कि वे कॉमन सर्विस सैंटर के माध्यम से सेवाएं अविलंब प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा बागवानी, खाद्य एंव पूर्ति नियंत्रक विभाग, राजस्व, ट्रांसपोर्ट, परिवहन इत्यादि महकमों की सेवाएं ऑनलाइन शुरू की गई है। डिजीटल सेवाओं में डिजीटल लॉकर, माई गर्वनमेंट आदि योजनाएं शुरू की गई है। यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement