Watershed Yatra started from village Tharol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्राम थरोल से वाटरशेड यात्रा का हुआ शुभारम्भ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2025 7:58 PM (IST)
ग्राम थरोल से वाटरशेड यात्रा का हुआ शुभारम्भ
झालावाड़। झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे के ग्राम थरोल में शुक्रवार को प्रधानमन्त्री कृषि सिंचाई योजना - 2.0 के तहत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण के उद्देश्य से वाटरशेड यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत मैठून के गांव बोरदा में भूमि पूजन, विकास कार्यों में श्रमदान एवं वृ़क्षारोपण तथा जल संरक्षण से संबंधित कलश यात्रा निकाली गई । कार्यक्रम में कलश यात्रा के माध्यम से जल एवं मृदा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अभियान में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। समारोह में जल एवं मृदा संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मार्गदर्शक, पथदर्शक एवं पथ प्रचारक व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निबन्ध, नारालेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दिया गया। दोपहर बाद वाटरशेड यात्रा कार्यक्रम खारपा में आयोजित किया गया। जिले में वाटरशेड परियोजनाओं के तहत हुए कार्यों की कॉपी टेबल बुक और पुस्तिका का विमोचन किया गया गया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। वाटरशेड यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को जल प्रबन्धन की तकनीकों से अवगत कराया जायेगा। इस यात्रा का मुख्य उददेश्य जनभागीदारी को जोड़कर जल संरक्षण को जन आन्दोलन बनाना है। यह यात्रा राजस्थान के विभिन्न जिलों में जन जागरूकता कार्यक्रमों, प्रर्दशनियों और संवाद पत्रों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश देगी।
वाटरशेड के अधीक्षण अभियंता जीतमल नागर ने बताया कि वाटरशेड यात्रा जिले में थरोल (अकलेरा) के पश्चात् 8 को सलावद (बकानी) एवं 9 फरवरी को सुनेल (पिड़ावा) में भ्रमण करेगी।
कार्यक्रम में बैनाथ मीणा उप जिला प्रमुख, दिनेश मंगल, विजय न्याति, डॉ, कल्याण गोयल, मदन मीणा, अखिलेश, चिराग गर्ग, प्रेम जी, रवि गोस्वामी, आदेश कुमार, पी.के.गुप्ता अधीक्षण अभियन्ता जयपुर, अधिशाषी अभियन्ता रंगलाल मीणा, अधिशाषी अभियन्ता के.एम.वर्मा, अधिशाषी अभियन्ता जल संसाधन विभाग रमेश जी, सहायक अभियन्ता मनोज कुमार मण्डलोई आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement