Water will be released from the Bisalpur Dam canals for the Rabi season today for the seventeenth time.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 10:26 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीसलपुर बांध की नहरों से आज सत्रहवीं बार रबी की फसलों में छोड़ा जाएगा पानी

khaskhabar.com: बुधवार, 10 दिसम्बर 2025 2:11 PM (IST)
बीसलपुर बांध की नहरों से आज सत्रहवीं बार रबी की फसलों में छोड़ा जाएगा पानी
विनोद शर्मा टोंक। जिले के प्रमुख बीसलपुर बांध से सत्रहवीं बार बुधवार शाम को नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जल वितरण समिति की बैठक में लिया है। यह नहरें 15 मार्च तक खुली रहेगी। इस बांध की दाएं और बाएं नहर से 81800 हैक्टेयर फसलें सिंचित होगी। यह 17वीं बार पानी छोड़ा जाएगा। नहरों में पानी छोड़ा जाने के निर्णय के साथ किसानों में खुशी का माहौल है। उधर इस निर्णय के साथ ही बीसलपुर बांध परियोजना प्रबंधन भी नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी को लेकर नहरों का सफाई कार्य तेज कर दिया है। हालांकि साफ सफाई का कार्य अधिकांश पूरा कर लिया है। बैठक में मौजूद बीसलपुर बांध परियोजना के अधीक्षण अभियंता प्रहलाद राय खोईवाल, XEN मनीष बंसल ने बताया नहरों की सफाई के दी गई है, हमारी ओर से 12 दिसंबर को नहरों में पानी छोड़ने की मंशा तीज।लेकिन किसानों की मांग पर आज शाम करीब 5 बजे दाएं बाएं नहर में पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। बैठक में बीसलपुर बांध परियोजना के AEN दिनेश कुमार बैरवा, किसान नेता रतन लाल खोखर, रामेश्वर चौधरी आदि मौजूद थे। इस साल कम दिन छूटेगा नहरों में पानी:
इस साल पिछले साल के मुकाबले नहरों में पानी कम छोड़ा जाएगा। क्योंकि गत साल बांध से नहरों में पानी 22 नवम्बर से 15 मार्च तक 112 दिन तक पानी छोड़ा गया था। बीसलपुर बांध से इस बार करीब 80 दिन देरी से नहरों में पानी छोड़ेंगे। इस साल रिकॉर्डतोड़ बारिश होने से खेतों में पानी भरा था। ऐसे में फसलों की बुवाई थोड़ी दिन देरी से हुई थी। इससे पानी की डिमांड भी अब बनी है। इस पर आज बैठक के अब पानी नहरों में छोड़ने का निर्णय लिया है।
इससे पहले 4 दिसम्बर को ही बीसलपुर बांध का आखिरी गेट बंद किया था। इस साल बांध के 134 दिन गेट खुले रहे थे। इससे बनास नदी में बांध 140.821टीएमसी पानी व्यर्थ बहा था। इससे बीसलपुर बांध साढ़े तीन बार भर जा सकता था।अभी एक गेट के जरिए बनास नदी में पानी छोड़ा
दाईं नहर है सबसे बड़ी:
बीसलपुर बांध की 51.6 किमी लम्बी दायीं और 18.65 किमी लम्बी बायीं नहर तथा वितरिकाओं (कुल लम्बाई करीब 750 किमी) की मरम्मत और सफाई का काम जोरों पर है। दोनों नहरों और उनकी वितरिकाओं के जरिए नास 81 हजार से अधिक क्षेत्रफल में उगी रबी की फसलों और सब्जियों को सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement