water saving message of Bikaner in Mumbai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर के सोनी ने मुम्बई में दिया जल बचत का संदेश

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 9:33 PM (IST)
बीकानेर के सोनी ने मुम्बई में दिया जल बचत का संदेश
बीकानेर। मुम्बई में गेटवे ऑफ इंडिया, होटल ताज, हाजी अली दरगाह, महालक्ष्मी मंदिर एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी ने लोक कलाकारों के साथ जल बचत का संदेश दिया। सोनी ने ‘पानी बचाओ-जीवन बचाओ’, ‘पेड़ लगाओ- पर्यावरण बचाओ’ और ‘जल है तो कल है’ आदि संदेश अंकित पोस्टरों का प्रदर्शन कर लोगों को जल के महत्व के बारे में बताया। बीकानेर के ही मश्क वादक एवं गायक जमाल खां एवं ढोल वादक राजू ने राजस्थानी परिवेश में बीन व ढोल पर राजस्थानी गीत गाकर लोगों को जल बचत का संदेश दिया। नीमकाथाना से आए पर्यटक सोहनलाल व उनके परिवार ने भी जल बचत संदेश यात्रा में सहयोग किया। महाराष्ट्र व भारत के कई स्थानों से आए पर्यटकों ने जल बचत संदेश यात्रा को सराहनीय बताया तथा जल बचाने का संकल्प किया। अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement