जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, भारी बारिश की चेतावनी
khaskhabar.com: मंगलवार, 02 अगस्त 2016 12:37 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण बांधों का जलस्तर खतेरे के निशान को पार कर गया है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से एक अगस्त तक हुई वर्षा के आधार पर 25 जिलों में सामान्य से अधिक, 22 जिलों में सामान्य तथा चार जिलों में कम वर्षा दर्ज की गई है।
इतना ही नहीं, राज्य के प्रमुख बांधों- बरगी, तवा, बारना, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, बाण सागर, संजय सरोवर, राजीव सागर, गांधी सागर, मनीखेड़ा, गोपी कृष्ण, माही, हलाली सम्राट अशोक सागर, कोलार, केरवा और राजघाट का जलस्तर अधिकतम क्षमता को पार कर गया है। कई बांधों से पानी की निकासी भी की जा रही है।