Water level crosses danger mark, heavy rain expected in MP Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, भारी बारिश की चेतावनी

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 अगस्त 2016 12:38 PM (IST)
जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, भारी बारिश की चेतावनी
राज्य के 25 जिलों- जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, सीधी, सतना, खंडवा, शाजापुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद और बैतूल में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं सामान्य वर्षा टीकमगढ़, रीवा, शहडोल, उमरिया, इंदौर, धार, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, नीमच, रतलाम, देवास, अलीराजपुर, भिंड, ग्वालियर, दतिया, हरदा, मंदसौर, श्योपुरकला, सिंगरोली और उज्जैन जिलों में हुई हैं। राज्य में सिर्फ चार जिले बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर और आगर-मालवा ही ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है।
(आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement