Water inflow started again in Bisalpur Dam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीसलपुर बांध में फिर शुरू हुई पानी की आवक

khaskhabar.com: सोमवार, 14 जुलाई 2025 9:59 PM (IST)
बीसलपुर बांध में फिर शुरू हुई पानी की आवक
टोंक। राजस्थान में मानसून सक्रिय होते ही बीसलपुर बांध में पानी की आवक फिर शुरू हो गई है। सोमवार दोपहर 2 बजे बांध का जल स्तर 314.05 आरएल मीटर दर्ज किया गया। सुबह 6 बजे यह स्तर 314.03 मीटर था। यानी अब तक 2 सेंटीमीटर पानी की आवक हो चुकी है। बांध की अपस्ट्रीम में बनास नदी का पानी हिलौरे मारने लगा है। इससे बनास का फैलाव भी बढ़ गया है। अब जल स्तर धीरे-धीरे ऊपर चढ़ेगा। त्रिवेणी पुलिया पर बनास नदी का गेज 2.80 मीटर दर्ज किया गया है। बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है। इससे पानी की आवक बनी हुई है। बीसलपुर बांध की पूर्ण भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement