khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 3:10 PM (IST)
बालोतरा को जालोर से जोडऩे वाले बीओटी पुल पर अभी भी 2-3 फीट पानी बह
रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने मेगा हाइवे बाईपास की ओर ट्रैफिक डायवर्ट कर
दिया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
कई बरसों बाद लूनी में आए पानी के चलते सैंकड़ों लोग लूनी के तट पर पिकनिक
भी मना रहे हैं। हालांकि पुलिस ने लोगों को तट से दूर रहने की सलाह दी है।