khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 3:10 PM (IST)
बाड़मेर। बरसों से सूखे का दंश भोग रही मरुगंगा लूनी नदी इन दिनों पानी से लबालब नजर आ रही है। राज्यभर में हुई अच्छी बारिश के बाद लूनी में पानी आया है। गुरुवार देर रात जोधपुर होते हुए बाड़मेर के बालोतरा कस्बे पहुंचा पानी अब कई लोगों के लिए मुसीबत का सबब भी बन गया है। बालोतरा कस्बे के पास लूनी नदी में 10 फीट तक पानी बह रहा है। जिले के सांकरना क्षेत्र में घरों तक नदी का पानी पहुंच चुका है। बढ़ते जलस्तर को देखते लोगों को घर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। वही नदी के बीच अन्नपूर्णा तथा रामदेव गोशाला से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
बीओटी पुल पर 3 फीट तक पानी