khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 5:02 PM (IST)
उदयपुर। लेकसिटी में मौसम विभाग ने भले ही भारी बारिश की चेतावनी दी हो, लेकिन पिछले 2 दिन से लेकसिटी में बारिश का दौर थमा हुआ है। शुक्रवार को कई दिनों बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए और तीखी धूप निकली। बारिश थमने के बाद भी झीलों में लगातार पानी की आवक बनी हुई है।
शहर के नजदीक उदयसागर झील में एक ही रात में तीन फीट पानी की आवक हुई है। पिछोला में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण जल संसाधन विभाग ने चारों गेट छह-छह इंच खोल दिए। गुरुवार दोपहर तक उदय सागर झील का जलस्तर 15 फीट था, वह बढक़र 18 फीट हो गया। फतेहसागर झील का जलस्तर भी साढ़े 11 फीट को पार कर गया है। मौसम विभाग की ओर से पिछले 2 दिनों से लगातार भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन सक्रिय है। प्रशासन एनडीआरएफ टीम की तैनाती के साथ ही अन्य व्यवस्था करने में लगा हुआ है।