Wanted accused in mustard oil robbery gang arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरसों के तेल लूट गैंग का वांछित आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 01 मार्च 2026 5:16 PM (IST)
सरसों के तेल लूट गैंग का वांछित आरोपी गिरफ्तार
दौसा। कोतवाली पुलिस व साइबर सेल ने 50 लाख के सरसों के तेल के कार्टन से भरे ट्रक लूट गैंग के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था, वह 7 साल से फरार चल रहा था। कोतवाली भगवान सहाय शर्मा व प्रेमनारायण शर्मा प्रभारी साइबर सेल ने बताया कि 18 जुलाई को महेन्द्र पुत्र नगीना यादव निवासी चौधरी बांध थाना बगोदर जिला गिरीडीह झारखंड रात 8.00 बजे राईटवेज ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ट्रक द्वारा 1712 कार्टून सरसों का तेल सूरजमल राम निवास आंचल मिल VKI Ind. Area व भवानी सिलिकेट इण्डस्ट्रीज, जेतपुरा इण्डस्ट्रीयल एरिया जयपुर से भरकर रानीगंज (पश्चिम बंगाल) के लिए जा रहा था। नेशनल हाईवे मनोहपुर होते हुए रात करीब 11.45 पीएम पर सैंथल पुलिया दौसा नेशनल हाईवे 11 पर चढने के लिए सर्विस रोड पर मुडा। तभी एक जीप व एक बोलेरो ने ट्रक के आगे लगाकर रोका व दोनों वाहनों से करीब 8-9 लोगों ने उतर कर दोनो तरफ से ट्रक की खिडकी खोलकर उन्हें दबोच लिया। विरोध करने के बावजूद जीप में पटक लिया। बदमाश उनके साथ रात भर मारपीट करते रहे व इधर उधर घुमाते रहे। सुबह 4.30 बजे मोबाइल छीनकर झाडियों में पटक कर 42 हजार, मोबाईल व वाहन के दस्तावेज छीन कर ट्रक लेकर फरार हो गये। इस मामले में पुलिस ने मजलिश पुत्र छुटमल मेव मुसलमान निवासी छिडौंली थाना राजगढ जिला अलवर को छिंडोली से गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में अजय साहू उर्फ कल्लू पुत्र राजेश साहू निवासी हल्दीना रोड मालाखेडा, मुकेश पुत्र सूबेदार गुर्जर निवासी पांचोली थाना मानपुर, मुकेश पुत्र रामसिंह गुर्जर निवासी मुरलीपुरा थाना मानपुर, कमल बैरवा उर्फ कमलेश तोतला पुत्र प्रेमचन्द निवासी डूंगर सिकराय व सुनील कुमार उर्फ टिल्लू पुत्र नारायण लाल बैरवा निवासी चोर डूंगरी थाना अरावली विहार जिला अलवर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement