Advertisement
वांगचुक की रिहाई ने भाजपा की दमनकारी नीतियों को किया बेनकाब : टीकाराम जूली

LPG संकट पर कांग्रेस से लड़ने में व्यस्त भाजपा :
प्रदेश में व्याप्त एलपीजी (LPG) संकट पर राज्य सरकार की संवेदनहीनता को आड़े हाथों लेते हुए जूली ने कहा कि आज राजस्थान की जनता गैस की किल्लत से त्रस्त है, लेकिन भाजपा सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय केवल कांग्रेस से लड़ने और विपक्ष को कोसने में अपनी पूरी ऊर्जा व्यर्थ कर रही है। सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस से लड़ने के बजाय अगर भाजपा अपनी ऊर्जा कालाबाज़ारी से लड़ने में लगाती तो आज राजस्थान की माताएं, बहनें, मज़दूर,ऑटो चालक, थड़ी -ठेले वाले इस तरह से परेशान न हो रहे होते। साफ है कि भाजपा का डबल इंजन अपनी प्रशासनिक नाकामियों को छिपाने के लिए वह सिर्फ राजनीतिक शोर मचा रहा है।
मैनुअल स्कैवेंजिंग पर लगे पूर्ण विराम :
नेता प्रतिपक्ष ने बालोतरा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला अब रुकना चाहिए। यह बेहद शर्मनाक है कि 21वीं सदी में भी हमारे श्रमिकों को अपनी जान जोखिम में डालकर सेप्टिक टैंक में उतरकर सफाई करनी पड़ रही है। सरकार के तमाम दावों के बावजूद मैनुअल स्कैवेंजिंग जैसी अमानवीय प्रथा आज भी पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाई है। जूली ने मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक श्रमिकों के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा तथा हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
दिवंगत श्रमिकों के प्रति संवेदना :
नेता प्रतिपक्ष ने ईश्वर से दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


