इसी बीच इसके केवल 2 दिन बाद ही 21 मई से 27 मई के भीतर ही काउंसिलिंग के
केम्प आयोजित किए जाने के निर्देश जारी किए गए। इतने कम समय में उपरोक्त
सभी कार्यों का संपादन बिना कोई अवकाश लिए एवं शनिवार व रविवार के अवकाश को
भी कार्य करने के फलस्वरूप कर्मचारी डिप्रेशन का शिकार होने लगे। अत: इस
कार्रवाई का विरोध करते हुए राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ द्वारा संभाग के
पूरे शिक्षा विभाग में कार्य का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का ऐलान किया
गया था। संघ के प्रदेशाध्यक्ष पूनमचन्द व्यास के नेतृत्व में समस्त
कर्मचारियों ने एकत्र होकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के समक्ष प्रदर्शन किया।