Walkout releas in the education department-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षा विभाग में कार्य बहिष्कार जारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 7:05 PM (IST)
शिक्षा विभाग में कार्य बहिष्कार जारी
जोधपुर। संयुक्त शासन सचिव माध्यमिक शिक्षा राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ की गई दमनपूर्ण कार्रवाई एवं काउंसलिंग के खिलाफ शिक्षा विभाग में कर्मचारियों द्वारा बेमियादी कार्य बहिष्कार शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। साथ ही आदेशों की प्रतियां जलाईं। राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश पुरोहित ने बताया कि शाला दर्पण के कार्य का दबाव, विद्यालयों के समन्वय के कार्य का दबाव व अधिशेष अध्यापकों के पदस्थापन प्रक्रिया व संबंधित सूचनाओं को प्राप्त कर उन्हें एकजाई करना, सेटअप परिवर्तन का कार्य, अध्यापकों का लेवलवार व विषयवार पदस्थापन वरियतानुसार एवं रिक्त पदों पर काउंसिलिंग केम्प के माध्यम से करवाए जाने के निर्देश मिले थे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement