Wait is over, the flight from Bikaner on November 1-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर से पहली उड़ान 1 नवम्बर को

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 6:34 PM (IST)
बीकानेर से पहली उड़ान 1 नवम्बर को
बीकानेर। लम्बे समय से हवाई सेवा की उम्मीद लगाए बैठे बीकानेरवासियों का इन्तजार अब खत्म होने को है। एक नवम्बर को यहां से पहला प्लेन उड़ान भरेगा। बीकानेर में हवाई सुविधा देने वाली सुप्रीम एयरलाइन्स ने इसका प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार बीकानेर से जयपुर के लिए सुबह सात बजे विमान उड़ान भरेगा। जो सुबह पौने आठ बजे जयपुर पहुंचेगा। इस विमान की वापसी जयपुर से शाम सात बजे होगी जो सवा आठ बजे बीकानेर पहुंचेगा। एयरलाइन्स के सीईओ अमर अग्रवाल के मुताबिक कंपनी की ओर से बीकानेर से दिल्ली और जैसलमेर के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें बीकानेर से जैसलमेर के लिए सुबह सात बजे फ्लाइट होगी जो एक घंटे में जैसलमेर पहुंचेगी। वहीं दिल्ली के लिए बीकानेर से सुबह आठ बजे प्लेन उड़ान भरेगा और दस बजे दिल्ली पहुंचेगा। बीकानेर से हवाई सेवा शुरू होने की खबरों के बाद यहां के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई हैद्ध खासतौर पर व्यापारी वर्ग बेहद खुश है। हवाई सेवा नहीं होने का सीधा असर बीकानेर के व्यापार पर पड़ रहा था। अब हवाई सेवा से जुड़ जाने के बाद बीकानेर के व्यापार व पर्यटन को भी पंख लगेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement