VVIP chopper case: CBI opposes bail granted to IAF ex-chief SP Tyagi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसपी त्यागी की जमानत कोCBIकी चुनौती

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 4:48 PM (IST)
एसपी त्यागी की जमानत कोCBIकी चुनौती
मामले की सुनवाई की तारीख पहले तय करने की मांग करते हुए मेहता ने कहा, इस मामले में संलिप्त कई लोग त्यागी को (जमानत पर) बाहर देखना चाहते हैं। सीबीआई ने उच्च न्यायालय से कहा कि अगर त्यागी जमानत पर बाहर रहते हैं तो वह जांच में बाधा उपस्थित करने और मामले से संबंधित सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर सकते हैं। सीबीआई ने निचली न्यायालय के गत 26 दिसम्बर के आदेश को चुनौती दी है जिसमें त्यागी को जमानत दी गई थी। ब्रिटेन स्थित अगस्ता वेस्टलैंड से 12 एडब्ल्यू-101 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की खरीद में हुई अनियमितता में त्यागी और दो अन्य कथित रूप से संलिप्त हैं। त्यागी सशस्त्र बल की किसी शाखा के पहले पूर्व प्रमुख हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया। वह साल 2004 से 2007 तक वायु सेना के प्रमुख थे। त्यागी को गत 9 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और वह 18 दिनों तक हिरासत में थे। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पूर्व वायु सेनाध्यक्ष ने रिश्वत लेने के आरोपों से इनकार किया है। मामले के दो अन्य आरोपी त्यागी के भतीजे संजीव त्यागी और दिल्ली स्थित वकील गौतम खेतान निचली अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बाद गत 4 जनवरी को रिहा हुए थे। जांच एजेंसी ने कहा था कि परामर्शदात्री सेवाओं के नाम पर विभिन्न कंपनियों के जरिए रिश्वत लेने के एवज में अगस्ता वेस्टलैंड को फायदा पहुंचाया गया था। आरोपियों के खिलाफ 12 मार्च, 2013 को आपराधिक साजिश, ठगी के आरोपों और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। (आईएएनएस)

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement