VVIP chopper case: CBI opposes bail granted to IAF ex-chief SP Tyagi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसपी त्यागी की जमानत कोCBIकी चुनौती

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 4:48 PM (IST)
एसपी त्यागी की जमानत कोCBIकी चुनौती
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में पूर्व वायु सेनाध्यक्ष एस.पी. त्यागी को मिली जमानत को अदालत में चुनौती दी। सीबीआई ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आईएस मेहता से कहा कि जमानत पर रिहा त्यागी मामले को लटकाने की कोशिश कर सकते है। जांच एजेंसी ने मामले की जल्द सुनवाई का आग्रह किया। सीबीआई की ओर से त्यागी की जमानत रद्द करने के लिए दायर याचिका और एक अतिरिक्त हलफनामे का जवाब देने के लिए त्यागी के वकील ने अदालत से और अधिक समय देने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 18 जनवरी तय कर दी। सीबीआई की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले में कई देशों की संलिप्तता का हवाला देते हुए कहा, यह एक गंभीर अपराध है जिसने देश को शर्मसार किया है। आरोपित त्यागी जमानत पर बाहर हैं। इस तरह के मामले में प्रतिदिन महत्वपूर्ण होता है।

[@ Punjab election-कौन करेगा राज, किसके सिर होगा मुख्यमंत्री का ताज...]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement