voting for municipal bye election in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम के वार्ड 30 के उपचुनाव में मतदान जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 1:10 PM (IST)
नगर निगम के वार्ड 30 के उपचुनाव में मतदान जारी
बीकानेर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम के वार्ड न. 30 के पार्षद पद उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 से मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति संधारित करने के लिए तहसीलदार, बीकानेर को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उपचुनाव में दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत भाकर ने बताया कि मतदान दलों को सोमवार को प्रशिक्षण दे दिया गया तथा मतदान दल निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए। मतदान के लिए पांच मतदान दल बनाए गए हैं। प्रत्येक दल में चार-चार कर्मचारी तथा दो-दो पुलिसकर्मी हैं। वार्ड 30 के पांच मतदान केन्द्रों पर मतदान हो रहा है। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement