voting for muncipal election take place at sunday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर परिषद चुनाव के लिए रविवार को डाले जाएंगे वोट

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 4:35 PM (IST)
नगर परिषद चुनाव के लिए रविवार को डाले जाएंगे वोट
सिरसा। नगर परिषद चुनाव के लिए सिरसा में वोटिंग रविवार को होगी। इसके लिए शनिवार को चुनाव की तैयरियों को अंतिम रुप दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद एवं एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने शनिवार को स्थानीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों से कहा कि वे चुनाव के दिन गैरहाजिर न हों। जो व्यक्ति गैर हाजिर रहेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कल 25 सितम्बर को मतदान सुबह 8 से सांय 4 बजे तक लाईन में लगे अंतिम व्यक्ति के मतदान तक चलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मतदान के दिन शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाने के लिए पूरा सहयोग दें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement