Voters will show how EVM and VVPT work, each assembly gave five-five-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाताओ दिखाएंगे EVM और VVPT कैसे काम करती है, हर विधानसभा में पांच-पांच दी

khaskhabar.com: सोमवार, 27 अगस्त 2018 8:39 PM (IST)
मतदाताओ दिखाएंगे EVM और VVPT कैसे काम करती है, हर विधानसभा में पांच-पांच दी
जयपुर। जयपुर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को पांच-पांच ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का आवंटन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) नरेश कुमार मालव ने बताया कि जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए इन मशीनों का आवंटन निवारू रोड स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस से किया गया। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच कन्ट्रोल यूनिट, पांच बैलेट यूनिट एवं पांच वीवीपैट आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में मतदाताओं को ईवीएम-वीवीपैट के बारे में जागरूक करने के लिए इनका बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शन किया जायेगा, साथ ही वैन के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में भी इनका प्रचार-प्रसार होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement