voters is more than population in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सवा लाख बिना पैदा हुए ही बन गए वोटर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 3:21 PM (IST)
सवा लाख बिना पैदा हुए ही बन गए वोटर
कानपुर। कानपुर में लाखों लोग पैदा होने से पहले ही वोटर बन गएए शायद आप लोग सोच में पड़ गए होंगे की ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन यह हम नहीं कह रहे यह डाटा खुद निर्वाचन कार्यालय ने दिया है। कार्यालय ने जो लिस्ट उपलब्ध कराई है उसके अनुसार अलग अलग आयु वर्ग में जनसख्या से ज्यादा वोटर हैं। अब यह करिश्मा कैसे हुआ इसका जवाब प्रशासन के अधिकारियों के पास भी नहीं है। डाटा के अनुसार 30 से 39 आयु वर्ग में कुल जनसख्या 7,29 ,368 है लेकिन इसी आयु वर्ग में वोटर की संख्या 8,53,498 है अब ये सवा लाख वोटर जनसख्या से ज्यादा कैसे हो गए यह समझ के परे है। क्रमशः यही हाल 40 से 69 साल के अलग अलग आयु वर्ग का भी है। निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है की यह लिस्ट लखनऊ में बनती है इसका वही जाने जबकि कानपुर के अधिकारी इस पर मौन हैं। लेकिन सवाल यह उठता है की चुनाव आयोग द्वारा की जा रही मशक्कत के बावजूद आखिर यह गड़बड़ झाला कहां से हो रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement