Voter awareness rally for specially abled people was organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विशेष योग्यजनों की मतदाता जागरूकता रैली हुई आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 08 अप्रैल 2024 8:32 PM (IST)
विशेष योग्यजनों की मतदाता जागरूकता रैली हुई आयोजित
झालावाड़। लोकसभा चुनाव 2024 में विशेष योग्यजनों की सहभागिता एवं मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अभियान के तहत सोमवार को मिनी सचिवालय से विशेष योग्यजनों की मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र झालावाड़-बारां के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आंचल गोयल, पुलिस प्रेक्षक चन्द्रशेखर, व्यय प्रेक्षक सिद्धार्थ दांगी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली मामा भान्जा चौराहा, खण्डिया चौराहा से आरटीओ कार्यालय होती हुई निर्मल मॉन्टेन्सरी विद्यालय मुण्डेरी पहुंचकर सम्पन्न इुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित आमजन एवं विशेष योग्यजनों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस शुभम भैसारे, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण आमेटा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी शम्भू दयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अनुसंधान सेल) विजय कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव, योगिता उद्यमिता विकास संस्थान की निदेशक प्रतिमा चौहान, सरस्वती मूक बधिर आवासीय विद्यालय के निदेशक संजय शर्मा, निर्मल नेत्रहीन विद्यालय के निदेशक रमन शर्मा, स्काउट कमिश्नर कृष्णमोहन देवड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement