Advertisement
स्वीप कार्यक्रम के तहत उत्कर्ष संस्थान में जगी मतदाता जागरुकता की अलख

सुराणा ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष और निर्भीक होकर करना चाहिए, यही लोकतंत्र का आधार है।
ऐप्स की जानकारी दी गई, शपथ दिलाई
कार्यक्रम में सक्षम एप व वोटर हेल्प एप के बारे में जानकारी दी गई छात्र छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवाया गया तथा मतदान प्रशिक्षण तहसीलदार खरताराम एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा इवीएम मशीन, वीवीपीटी मशीन के काम करने के साथ मतदान करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सभी ने मतदान में सहभागिता बढ़ाने और निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने शपथ भी ली।
सहभागिता का आह्वान
कार्यक्रम में सेंटर प्रभारी प्रोफेसर मलिक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास एवं सहायक निदेशक मनमीत सोलंकी द्वारा मतदान की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि पहली बार मतदान करने वाली छात्राओं को अनिवार्य मतदान तथा इससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करते हुए लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी अदा करने का आह्वान किया और कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रेरणादायी गतिविधियों का नियमित आयोजन जरूरी है।
आरंभ में उत्कर्ष संस्थान के प्रभारी निर्मल गहलोत ने अभिषेक सुराना स्वीप नोडल प्रभारी सीईओ जिला परिषद नोडल ऑफिसर का स्वागत किया।
स्वीप कार्यक्रम में जिला परिषद स्वीप टीम के सदस्य भवानीसिंह चारण, मोहनराम, मोनिल व्यास, ओमप्रकाश, जसराज सहित अन्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


