Voter awareness apps poster competition in Jodhpur city, students participated enthusiastically-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर शहर में मतदाता जागरुकता एप्स पोस्टर प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 5:13 PM (IST)
जोधपुर शहर में मतदाता जागरुकता एप्स पोस्टर प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
जोधपुर। स्वीप की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जोधपुर जिले में मतदाता जागरुकता के लिए विभिन्न प्रवृत्तियों के माध्यम से शिक्षा विभाग निरन्तर व्यापक प्रयासों में जुटा हुआ है। शिक्षा की ओर से मंगलवार को लाल मैदान विद्यालय में मतदाता जागरूकता एप्स पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक जोधपुर शहर के सभी सरकारी विद्यालयों के कुल मिलाकर 120 प्रतिभागी विद्यार्थियों उत्साह से हिस्सा लिया। इन छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित चारों एप तथा मतदाता जंक्शन की कहानियों को बताकर पोस्टर बनाने हेतु प्रेरित किया तथा चारों ऐप को घर-घर तक पहुंचने के लिए जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया। सभी छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के पश्चात मतदाता जागरूकता के लिए जुटने की शपथ ली।
इस प्रतियोगिता में जिला स्वीप नोडल व सहायक निदेशक संजय परिहार, संयोजक प्रधानाचार्य चंद्रशेखर दवे, कविता राजपुरोहित, जिला स्तरीय स्वीप डीसीएलई प्रभारी रेणु तिवारी, ब्लॉक जोधपुर ईएलसी प्रभारी कमलेश पंवार एवं जिला स्तरीय स्वीप समिति सदस्य रतन सिंह चम्पावत, जवरीलाल सुथार उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता एप्स पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गरिमा राठौड़ (राउमावि पूजंला), द्वितीय स्थान जोगेंद्र(म.गा.रावि मण्डी ) एवं तृतीय स्थान जियांश सोलंकी(म. गा. पाल) ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका श्रीमती प्रकाश भाटी, लीला गेहलोत व मीना जांगिड़ ने निभायी। इस दौरान् सभी विद्यालयों के ईएलसी प्रभारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement