वोट चिरैया का है बयान, 6 मई को जरूर करें मतदान, देखें तस्वीरें
khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मई 2019 9:38 PM (IST)
महाराष्ट्र के बुलढाना
जिले के जीजामाता प्रेक्षागृह में 5175 लोगों द्वारा गत वर्ष 13 अक्टूबर को
बनाया चुनाव आयोग का मानव लोगो अब तक इन्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज था।
इस अवसर पर स्टेडियम में बडी संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे। उन्होंने
स्वीप सम्बन्धी नारे लगाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस
अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाकर 6
मई को अवश्य मतदान करने का संकल्प दिलाया। स्वीप गुब्बारे भी आसमान में
छोडे गये, स्वीप रंगोली और वोट चिरैया के विशालकाय कट आउट आकर्षण का
केन्द्र बिन्दु रहे।