Volunteers give message of wind cleanliness every day to the people going for a walk.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैर पर निकलने वाले लोगों को स्वयंसेवी पवन स्वच्छता का हर रोज देते हैं संदेश

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अक्टूबर 2023 6:47 PM (IST)
सैर पर निकलने वाले लोगों को स्वयंसेवी पवन स्वच्छता का हर रोज देते हैं संदेश
- श्मशान घाट से लेकर पार्कों तक पहुंचते हैं पवन सोनी हमीरपुर । जिला मुख्यालय हमीरपुर के एक समाजसेवी सुबह की सैर के साथ लोगों को स्वच्छता का हर रोज संदेश दे रहे हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक करने के साथ-साथ व्यायाम करने के अलावा पार्कों में जो गंदगी पड़ी होती है उसे भी यदि वहां पहुंचने वाले लोग स्वच्छ करें तो वातावरण और भी सेहत के लिए अनुकूल होगा। मूल रूप से भरेड़ी के रहने वाले समाजसेवी पवन सोनी लंबे समय से यहां सुबह के समय जो भी लोगों की ओर से खाली पैकेट प्लास्टिक की बोतले फेंकी जाती हैं। उन्हें भी उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इस कार्य में हर किसी को आगे आना चाहिए। वह यहां मोक्ष धाम में भी अपनी सेवाएं देते रहते हैं और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
सोनी कहते हैं की सर पर उनके साथ जो भी शामिल होता है वह भी इस अभियान में जुट जाता है। उनका उद्देश्य भी यही है। इसमें उन्हें लगातार कामयाबी मिल रही है। लंबे समय से वे यह काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement