Advertisement
स्वैच्छिक भार वृद्धि एवं श्रेणी परिवर्तन घोषणा योजना लागू

कृृषि उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक श्री आर.जी.गुप्ता ने बताया कि कृषि उपभोक्ताओं को सतर्कता जांच से होने वाली कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए उनके सतर्कता जांच प्रकरणों के एकमुश्त निस्तारण एवं स्वैच्छिक भार वृृद्धि के लिए जयपुर डिस्कॉम द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार 30 जून, 2018 तक कृृषि कनेक्शनों के नियमित उपभोक्ताओं की समस्त लम्बित वीसीआर का मूल निर्धारण राशि कम्पाउण्डिंग व सिविल लाईबिलिटी की 10 प्रतिशत राशि जमा कराने पर एकमुश्त निस्तारण कर दिया जाएगा।
कृषि उपभोक्ता अपने बढे हुए भार की 30 अप्रेल, 2018 तक स्वैच्छिक घोषणा कर उसको नियमित करवा सकते है। योजना के अन्तर्गत एक वर्ष से अधिक अवधि के कृषि कनेक्शन के उपभोक्ता बिना पैनल्टी के मात्र 30 रुपए प्रति हार्स पावर धरोहर राशि (15 रुपए प्रति हार्स पावर प्रति माह की दर से दो माह के लिए) जमा करवा कर बढ़े हुए भार को नियमित करवा सकते है और जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन को एक वर्ष नही हुआ है उनको बढे हुए भार पर धरोहर राशि के अतिरिक्त कृषि नीति के अनुसार नियमितिकरण शुल्क भी जमा कराना होगा। नए कृृषि कनेक्शन जारी करते समय ट्रांसफार्मर पर मीटर बॉक्स की वैल्डिंग एवं ट्रांसफार्मर पर समुचित एव आवश्यकता अनुसार जीओ/डीओ फ्यूज लिंक यूनिट लगाया जाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


