Voices of dissatisfaction from Dausa... Employees express protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा से नाराजगी की आवाज़… कर्मचारियों ने जताया विरोध

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 नवम्बर 2025 5:52 PM (IST)
दौसा से नाराजगी की आवाज़… कर्मचारियों ने जताया विरोध
दौसा। ओपीएस समाप्त करने के आदेश से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने 18 नवंबर को शहीद स्मारक जयपुर पर धरने का ऐलान किया। इसी क्रम में राजस्थान बिजली वर्कर्स फेडरेशन एटक दौसा के जिला अध्यक्ष लालाराम मीना के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर विरोध किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान के सभी बोर्ड, निगम, सार्वजनिक उपक्रम, स्वायत्तशाषी संस्था, विश्वविद्यालय आदि में पुरानी पेंशन योजना समाप्त करने की नीयत से जारी वित्त विभाग के आदेश के प्रति कर्मचारी संगठनों मे गहरी नाराजगी है। राजस्थान सरकार के वित्त विभाग ने 9 अक्टूबर को एक आदेश इस आशय का जारी किया कि जिन सार्वजनिक संस्थानों की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है और जो कर्मचारियों से ओपीएस का विकल्प ले चुके हैं वे समुचित स्तर से अनुमोदन करा कर पुरानी पेंशन योजना समाप्त कर सकते हैं। कर्मचारियों में इस के प्रति बड़ा आक्रोश है। सभी सार्वजनिक उपक्रमों के कार्मिक संगठनों के संयुक्त मंच द्वारा 26 अक्टूबर को लिये गए निर्णय की पालना मे प्रदेश भर में बिजली कर्मचारियों ने इस आदेश के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। बिजली कर्मचारियों का कहना है कि राजनैतिक दखल के कारण बिजली कम्पनियो की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। पेंशन देने वाले ट्रस्ट में वर्तमान मे करीब तेरह सौ करोड़ रुपये कम हैं।
ऐसे मे खराब वित्तीय स्थिति का बहाना लेकर उनकी पेंशन कभी भी बंद की जा सकती है। इसलिए सरकार से माँग है कि उक्त आदेश को तत्काल वापस लेकर कर्मचारियों को विश्वास मे लिया जावे तथा प्रदेश मे सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को गारंटी के रूप मे सुरक्षित किया जावे। यदि सरकार ने उक्त आदेश वापस नहीं लिया तो सभी सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारी दिनांक 18 नवंबर को जयपुर शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चौहान, महासचिव रजनीश शर्मा हरिराम महावर और सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement