Virbhadra Singh hit merchants badly-anuraag thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वीरभद्र ने किया व्यापारियों का अपमानः अनुराग ठाकुर

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 3:46 PM (IST)
वीरभद्र ने किया व्यापारियों का अपमानः अनुराग ठाकुर
शिमला। भाजपा सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रदेश के ईमानदार व्यापारियों का अपमान करने के लिए क्षमा याचना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में उनके (अनुराग ठाकुर के) और हमीरपुर जिला के व्यापारियों एवं दुकानदारों के खिलाफ बहुत ही गैर-ज़िम्मेदाराना बयान दिए, जिसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी मुख्यमंत्री के मुंह से इस तरह के बयान शोभा नहीं देते हैं। ख़ासकर तब जब वह अपने ही लोगों के खि़लाफ दिए गए हों। उन्हें समझना चाहिए कि ऐसा बयान देकर उन्होंने समूचे व्यापारी और दुकानदार समुदाय का घोर अपमान किया है। वास्तव में दुकानदार लोग कठिन मेहनत करते हैं तथा सच्चाई और ईमानदारी से काम कर अपने परिवारों के लिए रोज़ी-रोटी कमाते हैं। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि मेरा क्या कर्तव्य है। मतदाताओं के आशीर्वाद से मैं हमेशा ईमानदारी की राह पर चलता रहूंगा और अपने लोगों के कल्याण के लिए काम करता रहूंगा।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement