Villagers protest the use of substandard materials in the culvert being constructed over the Gambhir River.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गंभीर नदी पर बनाई जा रही पुलिया में घटिया सामग्री का उपयोग, ग्रामीणों ने जताया विरोध

khaskhabar.com: बुधवार, 01 अप्रैल 2026 4:35 PM (IST)
गंभीर नदी पर बनाई जा रही पुलिया में घटिया सामग्री का उपयोग, ग्रामीणों ने जताया विरोध
रूपवास (भरतपुर)। क्षेत्र के गांव देवरी व नया गांव स्थित गंभीर नदी पर बनाई जा रही पुलिया में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए इसकी जांच करवाएं जाने की मांग की है। सरपंच झम्मन सिंह, सरपंच गिरधर सिंह, जनक सिंह, देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गंभीर नदी की सपाट कई वर्षों से टूटी हुई थी। जिस पर पुलिया का निर्माण शुरू किया गया। पुलिया के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। निर्माण कार्य देखा तो उसमें मिटृटी की परत के साथ निर्माण कार्य के लिए बनाए गए ब्लाक में अभी से दरारें पड़ी हुई थी। जिस पर ग्रामीणों ने घटिया सामग्री से किए जा रहे निर्माण कार्य को बंद करवाने का प्रयास किया। लेकिन संवेदक ने कार्य बंद नहीं किया। जिस पर ग्रामीणों ने प्रशासन व विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि इस पुलिया में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का उपयोग करवा बनाया जाए। साथ ही जो निर्माण कार्य कर दिया गया है उसकी जांच करवाई जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए एक मजबूत पुलिया मिल सके।
क्योंकि बारिश के दौरान देवरी, नया गांव, खेरिया लोधा, नगला गुर्जर, शक्करपुर व कारई गांव के लोगों का इस पुलिया से आवागमन होगा।इस अवसर पर चार गांवों के होरी लाल, भोला, गीतम सिंह, ऊदल सिंह, शेर सिंह, लाखन सिंह, मनोज कुमार, सुरेश खेरिया, शिवदयाल, ओमवीर, चेतेंद्र, हरिओम सविता, आकाश, करतार सिंह , कम्पोटर खान, सत्यभान, शिवजी , नरेश किशन सिंह, लखमी चन्द, पप्पू, हरिओम आदि लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement