कैथल। जिले के हरसौला गांव में चार लड़कियों के अपहरण की कोशिश के मामलें पर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट लोगों ने शुक्रवार को फिर हनुमान वाटिका चौक पर जाम लगा दिया। गुरुवार को भी पेहवा चौक पर जाम लगाया गया था। गौरतलब है कि गुरुवार को महिला पुलिस थाने में चार नाबालिग लडकीयों की शिकायत पर आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण व नशीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। लेकिन परिजनों का आरोप है कि एक महिला पुलिस कर्मी ने लड़कियों को थप्पड़ मारा और बयान बदलने का दबाव बनाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पेहवा चोंक पर जाम लगा दिया और उचित कार्रवाई की मांग की। डी एस पी तरुण कुमार ने मौके पर पहुँच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम खुलवाया गया। उसके बाद लड़कियों की मेडिकल जांच की गई और पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू की गई। लेकिन शुक्रवार सुबह पुन:कार्रवाई से असंतुष्ट लोगों ने हनुमान वाटिका के पास जाम लगा दिया और उचित कार्रवाई की मांग की। बाद में एसपी की समझाईश पर जाम खोला गया।