Villagers allegation: Mandalgarh MLA said that you did not vote for me, so I will not construct the drain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीणों का आरोप : मांडलगढ विधायक ने कहा कि तुमने वोट नहीं दिया इसलिए नाला नहीं बनाउंगा

khaskhabar.com: रविवार, 03 अगस्त 2025 10:58 AM (IST)
ग्रामीणों का आरोप : मांडलगढ विधायक ने कहा कि तुमने वोट नहीं दिया इसलिए नाला नहीं बनाउंगा
प्रकाश चपलोत जैन भीलवाड़ा। मांडलगढ विधानसभा क्षेत्र के सरथला ग्राम पंचायत के हरजसपुरा ग्राम के सैकड़ो ग्रामीणो ने वर्षो पुराने नाले से अतिक्रमण हटाने, पक्का नाला निर्माण करने की मांग को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणो का आरोप है कि कुछ लोगो के अतिक्रमण की वजह से सैकड़ो किसानो के खेतो मे पानी भर गया। लाखो रूपये की फसले खराब हो गई। ग्रामीणो ने यह भी बताया कि नाला निर्माण की मांग को लेकर पहले वो मांडलगढ विधायक गोपाल खंडेलवाल के पास गय थे। मगर विधायक खंडेलवाल ने कहा कि तुम ग्रामीणो ने मुझे वोट ही नही दिया है, मैं क्यो नाले का निर्माण करवाउ। ग्रामीणो ने बताया कि हरजसपुरा मे नाड़ी स्थित है। नाड़ी मे पानी आने जाने के लिए वर्षो पहले नाला बना हुआ था। मगर गांव के कुछ लोगो ने नाले पर अतिक्रमण करके उसे भर दिया। जिसकी वजह से नाड़ी मे पानी नही जाकर किसानो के खेतो मे पानी जमा हो गया है। खेत मे खड़ी फसले खराब हो चुकी है, नाले से अतिक्रमण हटाने एवं पक्का नाला निर्माण हेतु कई बार तहसीलदार, उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। मगर किसी ने ग्रामीणो की समस्या पर ध्यान नही दिया। ज्ञापन मे महुआ से श्रीनगर, जस्सू जी का खेड़ा, सरथला रोड़ के सहारे पक्का नाला निर्माण किये जाने की मांग की है। इस दौरान वार्ड पंच कैलाश धाकड़, उपसरपंच उदय लाल धाकड़, शंकर लाल, शंकर बैरवा, नारायण नाथ, छीतर धाकड़, सीमा देवी, बद्री धाकड़, लादू लाल, कैलाश कुमार, भुवाना लाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement