Vikramaditya will contest, but from where?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विक्रमादित्य चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कहां से?

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 12:25 PM (IST)
विक्रमादित्य चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कहां से?
शिमला। अब यह तय माना जा सकता है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। स्वयं वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य ने विभिन्न मंचों से इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं। अटकलबाजियां केवल इसी पर टिकी हैं कि उनका विधानसभा क्षेत्र कौन सा होगा? वीरभद्र सिंह ने खुद धर्मशाला में कहा था कि विक्रमादित्य सिंह शिमला जिला की किसी भी एक सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। विधानसभा सीट को लेकर उन्होंने भी असमंजस ही बरकरार रखा, जिसने तरह- तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है। वह सीट कौन सी हो सकती है- ठियोग, शिमला ग्रामीण, अर्की या फिर चौपाल? वैसे विक्रमादित्य सिंह की चुनावी तैयारियों को लेकर पिछले कई माह से हॉली लॉज से लेकर सचिवालय तक मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री के नजदीकी कुछ कैबिनेट मंत्री एवं दिग्गज नेता भी विक्रमादित्य सिंह की एंट्री विधानसभा में चाहते हैं। अब जबकि विधानसभा चुनाव के लिए एक साल का समय बचा है, सभी चाहते हैं कि उनके चुनाव क्षेत्र को लेकर भ्रम की स्थिति समाप्त हो जानी चाहिए।
राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार विक्रमादित्य का चुनाव क्षेत्र ठियोग भी हो सकता है। वर्तमान में इस क्षेत्र से आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स विधायक हैं। यदि वे अगला चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करती हैं तो ही यह सीट विक्रमादित्य सिंह को मिल सकती है।
इसी सीट को विक्रमादित्य सिंह के लिए सबसे अधिक सुरक्षित भी माना जा रहा है।
वैसे मुख्यमंत्री और उनके समर्थक चौपाल विधानसभा हलके पर मथापच्ची कर रहे हैं। इस सीट को भी विक्रमादित्य सिंह के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। चौपाल क्षेत्र की जनता हर बार अपना विधायक बदलने देती है। इस क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता रहा है। कुछ समय पूर्व तक चर्चा यह भी चली कि विक्रमादित्य सिंह सोलन जिले के अर्की से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन जब वीरभद्र सिंह स्पष्ट कर दिया कि वे शिमला जिला की ही किसी सीट से लड़ेंगे तो अर्की की सीट चर्चाओं से बाहर हो गई।
इस बीच कांग्रेस में यह भी कहा जाने लगा है कि मुख्यमंत्री अपने चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण सेविक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतार सकते हैं और स्वयं ठियोग, चौपाल या शिमला शहर से लड़ सकते हैं। फिलहाल विक्रमादिय की सीट को लेकर अटकलबाजियां ही हैं, लेकिन इतना तय है कि वे इस बार चुनाव जरूर लड़ेंगे।
चुनाव के लिए अब मात्र एक साल शेष रह जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि उनके विधानसभा क्षेत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जानी चाहिए। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement