Vidhansabha Speaker invites to follow the teachings shown by Shri Guru Arjun Dev Ji-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा स्पीकर ने श्री गुरु अर्जुन देव जी द्वारा दर्शाई शिक्षाएं अपनाने का न्योता दिया

khaskhabar.com: सोमवार, 22 मई 2023 8:00 PM (IST)
विधानसभा स्पीकर ने श्री गुरु अर्जुन देव जी द्वारा दर्शाई शिक्षाएं अपनाने का न्योता दिया
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने लोगों को मानवता, धार्मिक सहनशीलता और आपसी सद्भाव के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीदों के सरताज और शान्ति के पुंज पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी द्वारा दर्शाई शिक्षाएं अपनाने का न्योता दिया है। श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंचम पातशाह ने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अतुलनीय शहादत दी। इस शहादत ने ही मुल्क से ज़ालिम मुग़ल हकूमत के ख़ात्मे की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी की अतुल्नीय शहादत, सत्य के मार्ग पर चलने वालों के लिए हमेशा बड़े से बड़ा बलिदान देने के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि बाणी के महान ज्ञाता श्री गुरु अर्जुन देव जी द्वारा जागत ज्योति जगत गुरू ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी’, पूरे संसार के लोगों को ऐसी अद्वितीय और विलक्षण देन हैं। जिनसे पूरी मानवता हमेशा अगुवाई लेती रहेगी। उन्होंने कहा कि महान गुरू जी के नेक एवं शुद्ध विचारों को अपनाना और सत्य की रक्षा करने के लिए आगे आना ही उनको सच्ची श्रद्धाँजलि होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement