Video viral comments of hate speech on Yogi and pm modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी, योगी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जून 2017 10:53 PM (IST)
मोदी, योगी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, मामला दर्ज
झांसी। लोकतंत्र में नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार होता है, लेकिन यही अभिव्यक्ति की आजादी का कुछ लोग गलत फायदा उठाकर राष्ट्र के मुखिया पर अभद्र टिप्पणियां करने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है झांसी जिले की बबीना तहसील थाना क्षेत्र में, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी होने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, झांसी की बबीना तहसील के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़रा निवासी अंकित नामदेव ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि आकाश भारती और जितेंद्र अहिरवार ने एक वीडियो वायरल किया है। इसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि उन्होंने पहले शराब पी और इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दी।
पुलिस ने अंकित नामदेव की शिकायत के आधार पर आकाश भारती और जितेंद्र अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement