Vicious thief arrested from Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शातिर चोर जयपुर से गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2023 8:40 PM (IST)
शातिर चोर जयपुर से गिरफ्तार
- चूरू शहर में हुई चोरी-नकबजनी की एक दर्जन वारदातों का हुआ खुलासा चूरू । जिले की कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने शातिर चोर इशांत सिंधी पुत्र राजकुमार (22) निवासी वार्ड नंबर 36 मोचीवाड़ा चूरू को जमुना एनक्लेव कॉलोनी इस्कॉन रोड जयपुर से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने उसके साथियों के साथ मिल चूरू शहर में पिछले तीन-चार महीनों में एक दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। एसपी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि वार्ड नंबर 55 प्रतिभा नगर निवासी गिरधारी लाल चोटिया द्वारा 4 फरवरी को बीती रात घर से अज्ञात चोर द्वारा लैपटॉप, मोबाइल इत्यादि चुरा ले जाने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा व सीओ राजेंद्र कुमार बुरडक के सुपरविजन एवं एसएचओ मदन लाल बिश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन, मुखबिरों व बीट कांस्टेबल से प्राप्त सूचना और तकनीकी सूत्रों से प्राप्त इनपुट के आधार पर संदिग्ध इशांत सिंधी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पूछताछ में इसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले तीन-चार महीनों में शहर में करीब एक दर्जन चोरी और नकबजनी की वारदातों के अलावा बिसाऊ, रामगढ़ सेठान और जयपुर में भी कई चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इसके बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
------------

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement