भीलवाड़ा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की ओर से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर दिए बयान के विरोध में संगठन कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सूचना केन्द्र चैराहे पर डूडी का पुतला फूंका और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर डूडी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। विहिप के जिलामंत्री गणेश प्रजापत ने कहा कि रामेश्वर लाल डूडी ने बजरंग दल पर प्रतिबन्ध लगाने की बात कही है। उससे विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में डूडी का पुतला दहन किया गया।