Vendors Clash in Chandigarh: Punches and Kicks Exchanged as Municipal Team Arrives to Remove Illegal Stalls-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चंडीगढ़ में 2 वेंडरों में चले लात-घूंसे:एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़, अवैध स्टॉल हटाने पहुंची थी निगम की टीम

khaskhabar.com: सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 8:59 PM (IST)
चंडीगढ़ में 2 वेंडरों में चले लात-घूंसे:एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़, अवैध स्टॉल हटाने पहुंची थी निगम की टीम
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अवैध वेंडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम के सामने ही वेंडर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। वेंडरों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। इस दौरान नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही। विवाद बढ़ने पर एनफोर्समेंट टीम ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम नगर निगम की एनफोर्समेंट
वेंडर को हटाने पर बढ़ा विवाद

टीम ने कार्रवाई शुरू करते हुए एक वेंडर को हटाने की कोशिश की। इस पर उसने विरोध जताते हुए सवाल उठाया कि साथ वाले वेंडर को क्यों नहीं हटाया जा रहा, जबकि उसके पास लाइसेंस है। इस बात पर दूसरा वेंडर उससे भिड़ गया। उसने आपत्ति जताई कि वह उसका नाम क्यों ले रहा है।

एक-दूसरे से मारपीट की

इसी बात को लेकर दोनों वेंडरों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। विवाद के कारण निगम की कार्रवाई भी प्रभावित हुई। इसके बाद टीम ने पुलिस को सूचना दी, ताकि मामले में कार्रवाई की जा सके।
अवैध वेंडरों को हटाने के लिए चल रही ड्राइव
नगर निगम के अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि शहर में सड़कों पर अवैध रूप से बैठे वेंडरों को हटाने के लिए एनफोर्समेंट टीम रोजाना कार्रवाई कर रही है। टीम को अलग-अलग सेक्टरों में वेंडरों के सड़क पर बैठने और रास्ता घेरने की शिकायतें मिल रही हैं।

अधिकारी बोले- सेक्टर-30 से मिल रही थी शिकायतें

उन्होंने कहा कि सेक्टर-38 में भी ऐसी शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि अवैध वेंडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement