vehicle robbery in sambhal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ड्राइवर के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने लूटी दूध की गाड़ी

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मई 2017 9:56 PM (IST)
ड्राइवर के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने लूटी दूध की गाड़ी
संभल। उत्तर प्रदेश में चोरियों की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही है। जनपद मुरादाबाद के थाना पागबड़ा क्षेत्र से कुछ बदमाशों ने एक दूध की गाड़ी को अपना निशाना बना लिया और चालक के हाथ पैर बांधकर गाड़ी से नीचे फैंक गये। तभी पुलिस को वायरलेष पर सूचना मिली की उक्त आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हुये हैं। एसपी सम्भल ने तुरंत थाना नखासा क्षेत्र के मुरादाबाद रोड पर पुलिस द्वारा चैकिंग शुरू करा दी। तभी मुरादाबाद की तरफ से आ रही दूख की गाड़ी को हाथ दिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस के पीछे लगने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर बाद पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने वाहन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और चाकू बरामद किये हैं। एएसपी सम्भल ने ये खुलासा कर तीनों आरोपियो को जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement