Vegetable prices rise again in Bayana vegetable market, disrupting kitchen budgets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बयाना सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम फिर चढ़े, रसोई बजट बिगड़ा

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 नवम्बर 2025 4:22 PM (IST)
बयाना सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम फिर चढ़े, रसोई बजट बिगड़ा
बयाना। स्थानीय सब्जी मंडी में एक बार फिर सब्जियों के दामों में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। कम फसल आने और क्षेत्र में विवाह समारोहों की संख्या बढ़ने से सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है, जिसके चलते कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। सब्जी मंडी के विक्रेता रोकी सैनी ने बताया कि इस समय मटर 120 रुपये किलो, टमाटर 60 रुपये किलो, बालोर की फली 100 रुपये किलो, गोभी 40 रुपये किलो और खीरा 50 रुपये किलो के भाव में बिक रहा है। नया आलू भी 50 रुपये किलो पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि आवक कम होने और मांग बढ़ने के कारण अधिकतर सब्जियों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है और रोज़मर्रा की रसोई का खर्च बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्थिति ऐसी ही रही, तो आने वाले दिनों में घर का बजट संभालना और मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement