Advertisement
वीबी- जी राम जी कानून ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा : पटेल

*श्रमिकों को मिलेंगे अनेक लाभ*
पटेल ने कहा इस कानून से श्रमिकों को एडवांस लोकल प्लानिंग के माध्यम से कार्य की पूर्वानुमेय उपलब्धता, अनिवार्य बेरोज़गारी भत्ता के माध्यम से कानूनी संरक्षण,125 गारंटीकृत कार्यदिवसों के साथ अधिक आय की संभावना और समयबद्ध एवं पारदर्शी डिजिटल मजदूरी भुगतान जैसे अनेक लाभ मिलेंगे।
*सृजित परिसंपत्तियों को विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना से जोड़ा जाएगा*
विधि मंत्री ने कहा वीबी-जी राम जी कानून ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा है। उन्होंने कहा सृजित सभी परिसंपत्तियों को विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होने से मजबूरी में होने वाले पलायन में कमी आएगी।
*नो-वर्क पीरियड से किसानों को पीक टाइम में श्रम की उपलब्धता होगी सुनिश्चित*
पटेल ने कहा कानून में 60 दिन के नो-वर्क पीरियड से किसानों को बुवाई और कटाई के पीक टाइम में श्रम की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा प्रशासनिक व्यय की सीमा को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत किया गया है जिससे योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
*ये रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में पुरखाराम पटेल, अमराराम पटेल, उम्मेद सिंह बुझावड़, मंगलाराम पटेल, भंवरलाल पटेल,अधिशाषी अभियंतामोहम्मद शरीफ सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


