Advertisement
राजस्थान में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से वसुंधरा का नाम गायब, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

हालांकि, भाजपा के अन्य सूत्रों का कहना है कि राजे उपचुनावों में खासी सक्रिय हैं और वे अपने अनुयायियों को भाजपा के उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ने के लिए कह रही हैं। बल्कि उन्होंने तो रणधीर सिंह भिंडर द्वारा स्थापित किए गए एक स्थानीय राजनीतिक संगठन जनता सेना के टिकट पर अपने अनुयायियों को मैदान में उतारने की योजना भी बनाई है। बता दें कि भिंडर को कट्टर राजे समर्थक माना जाता है।
भाजपा के एक सूत्र ने कहा राज्य संगठन के रूप में, हमने 50 प्रतिशत से ज्यादा अनुयायियों को निर्दलीय चुनाव लड़ने की योजना को त्यागने के लिए मना लिया है। 2-3 उम्मीदवार बाकी हैं, उन्हें भी हम मना लेंगे। उन्होंने आगे कहा, "राजे के समर्थकों से मदद मांगे बिना भी हम तीनों सीटें जीतने के लिए आश्वस्त हैं। हमारा जमीनी सर्वेक्षण हमारी जीत की पुष्टि करता है।"
बता दें कि मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार राजसमंद सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया, लेकिन वहां राजे कहीं नहीं नजर आईं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


