Advertisement
वंदे मातरम् भारत की आत्मा की अनुभूति : राजेश पायलट कॉलेज में व्याख्यान

कार्यक्रम में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुश्री भारती चतुर्वेदी ने किया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी लोकेश मीणा, राकेश मीणा, हनुमान प्रसाद मीणा, डॉ. जितेंद्र बैरवा, मोहनलाल खटीक सहित एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे।वंदे मातरम् भारत की आत्मा की अनुभूति : राजेश पायलट कॉलेज में व्याख्यान लालसोट | राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा महाविद्यालय में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. सुभाष पहाड़िया ने कहा कि राष्ट्रगीत हमें प्रकृति संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।
मुख्य वक्ता सहायक आचार्य राम भरोसी बैरवा ने वंदे मातरम् की रचना, उसके ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अनुभूति है, जिसमें देश की मिट्टी, नदियों, पर्वतों और संस्कृति का सजीव चित्रण मिलता है। उन्होंने बताया कि यह गीत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए शक्ति और राष्ट्रभक्ति का स्रोत रहा।
प्रो. पी.एम. मीणा ने कहा कि राष्ट्रगीत ने पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। यह आधुनिक भारत के आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को ऊर्जा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुश्री भारती चतुर्वेदी ने किया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी लोकेश मीणा, राकेश मीणा, हनुमान प्रसाद मीणा, डॉ. जितेंद्र बैरवा, मोहनलाल खटीक सहित एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


