कुरुक्षेत्र। उपायुक्त
सुमेधा कटारिया के निर्दशानुसार जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान को और
अधिक रफतार देने के लिए गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रतिनिधियों ने
सफाई अभियान में बढ चढ कर भाग लेने का निर्णय लिया। गुर्जर धर्मशाला
के प्रधान ज्ञानचंद कसाना ने बताया कि स्वच्छता हर व्यक्ति की जरूरत है। हर
क्षेत्र स्वच्छ रहे इसके प्रयास हर व्यक्ति को करने है। इसी उदेश्य के लिए
गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र में सभा की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में
निर्णय लिया गया कि कुरुक्षेत्र शहर में 9 अक्तूबर को प्रात: 7 बजकर 30
मिनट पर वाल्मिकी चौक से लेकर बिरला मन्दिर की चारदीवारी तक सडक़ की सफाई की
जाएगी। इस सफाई अभियान की शुरूआत थानेसर के विधायक सुभाष सुधा करेंगे