Advertisement
विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देने वाले राजनीतिक दलों का विरोध करेगा वैश्य समाज

इस अवसर पर कमेटी ने समाज बंधुओ से अपील की है कि समाज बंधु एकता का परिचय देते हुए दोनो ही दलों को अपना वोट नहीं देवे। भारतीय जनता पार्टी के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए कोर कमेटी ने एकमत से पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन नहीं देने का निर्णय लिया।
जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया एवं जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि जिस प्रकार प्रत्याशी समाज के वरिष्ठजनों से संपर्क कर समाज की अनदेखी के बाद भी समर्थन मांग रहे हैं, इसके प्रति भी अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया।
सभा में संरक्षक मंडल की सदस्य डॉ कमला गोखरू, धर्मेश जैन, विजय जैन, नीरज जैन, पुखराज पहाडिया-प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री सूरजनारायण लखोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक पंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, राकेश विजयवर्गीय, प्रदीप पाटनी, ज्वाला प्रसाद कांकाणी, महेन्द्र गुप्ता, डॉ. कमलेश खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय उपस्थित थे।
वैश्य समाज का दिवाली मिलन समारोह 19 नवंबर कोः
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा समाज की एकता एवम सद्भावना को लेकर उन्नीस नवंबर, रविवार को दिवाली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया जाने वाला है, जिसमे हजारों की संख्या में वैश्य बंधु भाग लेंगे। इस गैर राजनीतिक कार्यक्रम के लिए जिला ब्लॉक एवं वार्ड स्तर तक तैयारी की जाएगी कमेटी द्वारा वैश्य बंधुओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


